Wednesday, October 26, 2016

भोजपुरी के लिये विशाल धरना प्रदर्शन15 नवम्बर को दिल्ली के जंतर मंतर पर


भोजपुरी जन जागरण अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राजेश भोजपुरिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 15 नवम्बर 2016 दिन मंगलवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर  विशाल समूह के साथ पाँचवा धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है।
1) भोजपुरी को संविधान के आठवीं अनुसूची में शामिल करने,
2)भोजपुरी को साहित्य अकादमी,संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा,विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के राष्ट्रीय पत्रता परीक्षा में शीघ्र शामिल करने,
 3) भाषा- संस्कृति विषयक अनुसंधान, साहित्य निर्माण सहित प्रकाशन व्यवस्था, भाषाविद्, रंगकर्मी, साहित्यकार,पत्रकार,समाजसेवी,कलाकार,शिक्षक सम्मान पुरस्कार के योजना को मान्यता प्रदान करने,
4) भोजपुरी भाषी प्रदेश(बिहार,झारखण्ड,उत्तरप्रदेश,छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश,दिल्ली) को सरकार द्वारा भोजपुरी को द्वितीय राजभाषा का दर्जा सहित समस्त अधिकार,
5) भोजपुरी भाषा,संस्कृति,साहित्य,शिक्षा क्षेत्र और समाज के विकास के लिए प्रभावी योजना लागू करने,
 6) प्राथमिक स्तर से स्नातकोत्तर स्तर तक भोजपुरी की पढ़ाई की व्यवस्था और भोजपुरी  विषय से डिग्रीधारी छात्रों को पात्रता के अनुरूप रोजगार की वयवस्था , इन सभी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन होगा।
यह धरना राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष पटेल के नेतृत्व में होगा। इस अवसर पर अभिषेक भोजपुरिया,मनोज कुमार सिंह,धनंजय कुमार सिंह,लाल बिहारी लाल,संजय कुमार गिरी,प्रकाश चन्द्र पटेल(बनारस),मनोज कुमार, डॉ गोरख प्रसाद मस्ताना, विश्वनाथ शर्मा,संजय ऋतुराज,सरिता साज,महेंद्र प्रसाद सिंह,गुरुबिन्द्र सिंह,संजय बैंडिक्ट,नवल किशोर निशांत,नीरज कुमार,देवेन्द्र कुमार,परमेन्द्र सिंह,रामाधार पाण्डेय,जे.पी.द्विवेदी,राजेश भोजपुरिया,मिथिलेश पाण्डेय,अभिषेक कुमार,शैलेन्द्र सिंह,राजकुमार वर्मा,केशव मोहन पाण्डेय,राम उजागर चौधरी, के अलावा देश भर से भोजपुरी संस्था और सामाजिक संस्था समर्थन कर रही है और शामिल होगी,जिसमे शामिल हैं-- अखिल भारतीय  लेखक संघ, अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन, भोजपुरी एसोसीएसन ऑफ इण्डिया,भोजपुरी समाज जमशेदपुर ,भोजपुरी भारती छपरा, भोजपुरी आंदोलन मुजफ्फरपुर,भोजपुरी मित्र मंच भोपाल, पुरवइया,मौलिक भारत,नेशनल यूथ पार्टी, इंद्रप्रस्थ भोजपुरी परिषद,नई दिल्ली,भोजपुरी समाज यूपी,गाजियाबाद,चंपारण,बिहार,झारखण्ड सहित कई भोजपुरी संस्था के प्रतिनिधि शामिल होंगे।udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment