Monday, August 3, 2015

अब गंधारी की भूमिका में नजर आएंगी स्मृति सिन्हा

अपनी अभिनय क्षमता से भोजपुरी फ़िल्म जगत में मुकम्मल स्थान पा चुकी अभिनेत्री अब छोटे परदे पर बिल्कुल अलग ही रूप में नज़र आ रही हैं। सोनी टी वी पर सोमवार से शुक्रवार रात साढ़े 8 बजे प्रसारित हो रहे धारावाहिक सूर्य पुत्र कर्ण में स्मृति हस्तिनापुर की महारानी गंधारी की भूमिका में है। इस भूमिका के लिए उनका चयन सैकड़ो लड़कियों के ऑडिशन के बीच हुआ है। स्मृति के अनुसार, सूर्यपुत्र कर्ण की गाथा वह बचपन से सुनते आ रही है और इसकी सबसे बड़ी वजह थी उनका शहर बिहार का भागलपुर, जो कभी अंगप्रदेश के नाम से जाना जाता था और कर्ण वहाँ के राजा थे। भोजपुरी फिल्मो में व्यस्तता के वावजूद जब उन्हें इस महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में सुनाया गया तो खुद को रोक नहीं पायी और इसकी सबसे बड़ी वजह थी अपने क्षेत्र की गौरवशाली पौराणिक कथा का एक किरदार को खुद में आत्मसात करना। उल्लेखनीय है की स्मृति सिन्हा की गिनती भोजपुरी की उन अभिनेत्रयों में की जाती है जिन्होंने अपने अभिनय के बल पर अपने लाखो प्रशंसक बनाये हैं। भोजपुरी की हालिया रिलीज़ बंधन में उनकी भूमिका की जम कर तारीफ़ हुई है। यही नहीं सिनेमा हॉल में उमड़ी महिलाओं की भीड़ की एक वजह स्मृति सिन्हा भी थी।
udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment