Monday, March 9, 2015

पंचतत्व में विलीन हुई नीलम पवन सिंह


भोजपुरिया गायकी के सिरमौर व भोजपुरी फिल्मो के सुपर स्टार पवन सिंह की नवविवाहिता नीलम सिंह का दाह संस्कार मुंबई के अँधेरी स्थित श्मशान भूमि में किया गया ,जहा उनके परिजनों के साथ-साथ भोजपुरी फिल्म जगत से जुड़े कई लोग मौजूद थे और सभी ने नम आखो से नीलम सिंह को अंतिम बिदाई दी. उल्लेखनीय है की नीलम ने ८ मार्च को मुंबई में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।   तीन माह पूर्व ही अपने बड़े भाई रानू सिंह की साली नीलम के साथ अपने गृह ज़िले आरा से सटे कसप गाव में विधिवत रूप से  सात जन्मो तक साथ रहने की कसमे खायी।  भोजपुरी फिल्म जगत की इस पहली शाही  शादी में पूरी फिल्म इंडस्ट्रीज़ उमड़ पड़ी।  पवन सिंह की शादी को यादगार बनाने के लिए आरा ज़िले के मुख्यालय से कसप गाव तक की सड़को को दुल्हन की तरह सजाया गया था।  विभिन्न परिधानों में देश के कोने कोने  से आये मेहमान ख़ुशी से  झूमते हुए पवन सिंह की शादी का हिस्सा बने।  पवन सिंह के पैतृक गाव जोकहरी गाव का हर शख्स पवन सिंह की शादी में शरीक हुआ था।  udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment