Sunday, February 15, 2015

होली पर रिलीज़ होगी पटना से पाकिस्तान Patna se Pakistan on Holi


भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी फिल्म कही जाने वाली पटना से पाकिस्तान का प्रदर्शन होली के अवसर पर होने वाला है। आदि शक्ति इंटरटेनमेंट , अनन्या क्राफ्ट एंड विजन  , त्रिमूर्ति इंटरटेनमेंट मिडिया ( रजनीश सिंह ) द्वारा निर्मित इस फिल्म के निर्माता है अनंजय रघुराज जबकि लेखक निर्देशक है संतोष मिश्रा।   भोजपुरी की अब तक की सबसे महँगी फिल्म पटना से पाकिस्तान कई मायनो में भोजपुरी की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है क्योंकि एक्शन , लोकेशन और शूटिंग की अवधि के मामले में यह फिल्म अन्य फिल्मो से अलग है।  फिल्म में भोजपुरी फिल्मो  के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, काजल राघवानी, आम्रपाली, सुशील सिंह, मनोज टाइगर , संजय पांडे, राजीव दिनकर , विजय कुमार, अलोक यादव और अशोक समर्थ मुख्य भूमिका में हैं।  फिल्म के संगीतकार है राजेश रजनीश जबकि गीतकार हैं प्यारेलाल कविजी।  फिल्म के प्रचारक उदय भगत और रंजन सिन्हा हैं। उल्लेखनीय है की पटना से पाकिस्तान कई मायनो में भोजपुरी फिल्मो के लिए मिल का पत्थर साबित हो सकती है।  इस फिल्म की शूटिंग ५५ दिनों तक चली है वह भी पाकिस्तान के बॉर्डर भुज , मुंबई , बनारस और पटना में।  निर्माता अनंजय रघुराज के अनुसार आगामी ६ मार्च को होली के अवसर पर फिल्म बिहार में रिलीज़ होगी और उनकी कोशिश होगी की पटना से पाकिस्तान बिहार के  सौ से भी अधिक सिनेमाघरों में एक साथ प्रदर्शित हो।  बहरहाल , बिहार के सभी सिनेमाघरों में इस फिल्म का ट्रेलर धूम मचा रहा है और दर्शको की बेताबी बढ़ा रहा है।  udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment