Tuesday, January 20, 2015

निरहुआ संग थिरकी प्रियंका Priyanka Pandit with Nirahua in Subba Rao next

भोजपुरी की हॉट गर्ल प्रियंका पंडित का जलवा इनदिनों भोजपुरिया बॉक्स ऑफिस पर सर चढ़कर बोल रहा है।  साल २०१४ में एक साल के अंतराल के बाद जानेमन में खेसारी लाल के साथ वापसी करने वाली प्रियंका को भोजपुरी फिल्म जगत ने हाथो हाथ उठा लिया और उन्होंने एक साल में नौ फिल्मो की शूटिंग पूरी की जिनमे खेसारी लाल के साथ जो जीता वही सिकंदर, पवन सिंह के साथ विरासत और लागी नाही छूटे रामा , विलेन , दीवानगी हद से आदि शामिल है।  इस साल की शुरुवात में उन्हें निरहुआ के साथ काम करने का मौक़ा मिला।  आँध्रप्रदेश के यमन में उन्होंने निर्देशक सुब्बा राव की फिल्म के लिए एक विशेष गाने में हिस्सा लिया।  जिसमे उन्हें साथ मिला भोजपुरी के जुबली स्टार निरहुआ का।  प्रियंका के अनुसार , यह उनके लिए ख़ुशी की बात है की उन्हें एक साल के इन्तजार के बाद निरहुआ के साथ थिरकने का मौक़ा मिला।  उन्होंने बताया की शीघ्र  ही वह एक अन्य फिल्म में भी निरहुआ के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगी।  उल्लेखनीय है की प्रियंका ने मात्र एक साल में ही आज के दौर के सभी कलाकारों के साथ काम किया है। आज के दौर के कलाकारों में मात्र  निरहुआ ही एकमात्र कलाकार है जिनके साथ उन्हें काम करने का मौका नहीं मिला था।  udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment