Monday, July 21, 2014

फिल्म देखो कार - बाइक पाओ Music Launch of Ek Laila Teen Chaila

 एक लैला तीन छैला देखने वालो को इनामों की बौछार 

भोजपुरी फिल्म जगत की बहुचर्चित फिल्म एक लैला तीन छैला के निर्माता ने अपने दर्शको के लिए इनामों की बौछार की घोषणा की है।  निर्माता मुकेश साहनी ने मुंबई के गोरेगाँव फिल्म सिटी में फिल्म की म्यूजिक की लॉन्चिंग पर ना सिर्फ इसकी घोषणा की बल्कि इनाम में मिलने वाली कार व बाइक से भी मीडिया को रूबरू कराया।  शाद कुमार निर्देशित  यह फिल्म आगामी 22 अगस्त को  बिहार, झारखण्ड और मुम्बई में प्रदर्शित की जायेगी। इस फिल्म के निर्माता - सन ऑफ मल्लाह मुकेश साहनी ने म्यूजिक लॉन्चिंग के समय यह घोषणा किया है कि जितने भी दर्शक फिल्म देखने आयेंगे सबको टिकट के साथ लकी ड्रा कूपन दिया जायेगा। लकी ड्रा विजेता फर्स्ट प्राईज़ को नैनो कार तथा सेकंड प्राईज़ को मोटर साईकिल दिया जायेगा। इसके अलावा भी सैकड़ो इनाम दर्शको को दिए जाएंगे।   इस अवसर पर फिल्म जगत के बहुत से नामी गिरामी लोग मौजूद थे जिनमे  अभिनेता बृजेश त्रिपाठी , निर्देशक  हैरी फर्नाडीज, इक़बाल बख्श, शाद कुमार, राम यादव, गौरांग सहा, फिल्म निर्माता  विकास सिंह, विजय यादव, मधुवेंद्र राय, अभिनेता - प्रवेश लाल यादव, अमरीश सिंह, तौफ़ीक भोजपुरिया तथा फिल्म के नायक व नायिका एवं पूरी टीम मौजूद रही।
इस फ़िल्म के निर्माता  मुकेश साहनी हैं एवं कार्यकारी निर्माता अतिन दूबे हैं। फ़िल्म का निर्देशन  शाद कुमार ने किया है। लेखक लालजी यादव संगीतकार  छोटे बाबा तथा गीतकार - अशोक सिन्हा,प्रेम सागर, फणीन्द्र राव एवं  जीतेन्द्र मिर्ज़ापुरी हैं। सिनेमाटोग्राफर - गौरांग सहा, मारधाड़  - दिलीप यादव, नृत्य निर्देशक - कानू मुखर्जी, कला निर्देशक - प्रदीप कुमार झा, प्रोडक्शन डिजाईनर - मोहन भिंगी, निर्माण प्रबंधक - अजय सिंह, आशीष यादव, विमल तिवारी, अब्दुल सिद्दिकी एवं रंगलाल निषाद हैं। संकलन - गोविन्द दूबे का है। मुख्य भूमिकाओं में रानी चटर्जी, अरविन्द अकेला *कल्लू*, राकेश मिश्रा, धर्मेश मिश्रा, राजू श्रेष्ठा, के के गोस्वामी, सी पी भट्ट, अनूप अरोरा, रिन्कू घोष, पुष्पा वर्मा, मेहनाज़ शर्राफ, बालगोविन्द बंजारा, साहिल शेख, सीमा सिंह और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय हैं।udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment