Thursday, April 17, 2014

कश्मीर में विलेन संग प्रियंका का रोमांस


भोजपुरी फिल्मो की नयी सनसनी प्रियंका पंडित आजकल किसी हीरो के साथ नहीं बल्कि भोजपुरी के सबसे बड़े विलेन के संग रोमांस कर रही है वो भी मुंबई के कोलाहल से दूर कश्मीर की हसीं वादियों में।  जी हाँ , प्रियंका आजकल जिस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं उसमे उनके हीरो हैं भोजपुरी के सबसे बड़े खलनायक अवधेश मिश्रा।  बिहार के जाने माने फ़िल्म निर्माता -  वितरक , विधायक व बिहार झारखण्ड मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सुनील की इस फिल्म के निर्देशक हैं जी सुब्बा राव , जिन्होंने लगभग दो दर्ज़न दक्षिण भारतीय व भोजपुरी फिल्मो का निर्देशन किया है। इस फिल्म की कहानी अन्य फिल्मो से अलग है लेकिन कोई इस विषय पर विशेष बात नहीं करना चाहते हैं।  प्रियंका ने अपने किरदार का खुलासा करते हुए कहा की फिल्म में वो एक पुलिस इन्स्पेक्टर की भूमिका में हैं जिनसे अवधेश मिश्रा प्यार करते हैं।  उन्होंने आगे बताया की फिल्म की खूबसूरती बढ़ाने के लिए निर्माता निर्देशक ने फिल्म के गाने की शूटिंग कश्मीर में करने का फैसला किया है।  उन्होंने स्पष्ट किया की उनका किरदार उनकी आने वाली अन्य फिल्मो जैसे जानेमन, दीवानगी की हद तक से बिल्कुल ही अलग है।  उन्होंने कहा की डॉ सुनील हिट फिल्मो के प्रयाय माने जाते हैं , ऐसे में उनकी फ़िल्म में काम करना ही उनके लिए बड़ी बात है। बहरहाल , अलग कहानी पर बानी इस फिल्म का भोजपुरिया दर्शको को बेसब्री से इंतज़ार है।  उल्लेखनीय है की प्रियंका की रफ्तार को देखते हुए फिल्मी पंडित यह कयास लगा रहे हैं की प्रियंका साल २०१४ में सर्वाधिक फिल्मो में काम कर भोजपुरी फिल्म जगत में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगी।
udaybhagat@gmail.com

No comments:

Post a Comment